सामर्थ्य सोसायटी बून्दी द्वारा नवजात कन्याओं को उपहार भेंट किए
बूंदी 23 अक्टूबर। शक्ति एवं भक्ति के पर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सामथ्र्य सोसायटी द्वारा जनाना अस्पताल में नवजात कन्याओं को उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्रि में कन्याओं को शक्ति-स्वरूपा साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है और जगत जननी की उपासना-आराधना की जाती हैं। माहेश्वरी ने उन लोगो की मानसिकता पर अफसोस जताया जो बालक-बालिकाओं में भेदभाव ही नही करते बल्कि कन्या को बोझ समझते है और नवरात्रि में कन्या पूजन एवं भोज के लिए कन्या को इधर-उधर तलाशते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान संकल्प दिलाया कि हमें ऐसे लोगों की मानसिकता को बदलना है जिनके यहां कन्या जन्म पर मायूसी छा जाती हैं। उन्होंने कन्या भू्रण हत्या पर रोक लगाने एवं कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए लोगो से समझाइश की। इस दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, आराधना जांगिड़, हेमा सोनी, अनीशा जैन, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
Latest News