झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन का शैलजा 2025 संपन्न

झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा शैलजा संगम 2025, प्रादेशिक महिला अधिवेशन 4 एवं 5 अक्टूबर 2025 देवघर माहेश्वरी भवन में देवघर माहेश्वरी शाखा के आतिथ्य मे झारखंड बिहार प्रदेश के चार अंचल से कुल 19 संगठन के 105 महिला बहनों का समागम हुआ। यह संगम सबके लिए प्रेरणादायी और महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाए इसी उद्देश्य से आयोजन किया गया।

समागम की भव्य शुरुआत सभी आगंतुकों का संथाली डान्स ग्रुप के द्वारा स्वागत किया गया। तिलक और कुमकुम से स्वागत कर सभागार में प्रवेश दिलाया गया एवं सम्मानीय अतिथि द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा मे माल्यार्पण जयकारे के साथ बड़े ही श्रद्धा के साथ गणेश वंदना कर दीप प्रज्वलन एवं नृत्य प्रस्तुति के साथ महेश वंदना करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस समागम मे महिलाओ के लिए एग्जिवीशन भी लगाया गया जिसमे स्थानीय उद्यमियों ने हैंडक्राफ्ट आइटम्स, ज्वेलरी, जैसे अन्य कई स्टाल्स लगाये। उद्घाटन सत्र का मंच संचालन पूजा मूंदड़ा ने किया। मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा सादानी, पूर्वांचल उपाध्यक्ष गिरिजा सारडा, उद्योगपति सोनिया तोषनीवाल, समाजसेवी श्रीमती वर्षा डागा, समाजसेवी शारदा साबू, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला लढ्ढा, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उषा माहेश्वरी, प्रदेश सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया, प्रदेश सभा कोषाध्यक्ष श्री शिवशंकर साबू उपस्थित थे जिनका स्वागत दुपट्टा पहना कर एवं पुष्प देकर किया। पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंचल उपाध्यक्ष, सयुक्त सचिव, जिला अध्यक्ष, सचिव, समिति सयोंजीका, स्थानीय सभा अध्यक्ष सचिव सभी को दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया गया।

स्वागत भाषण देवघर महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती इंदु मूंदड़ा ने किया। स्वागताध्यक्ष श्रीमती शारदा साबू ने कहा यह संगम केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, संगठन की एकता और महिला शक्ति का उत्सव है। महिला संगठन की एकता का मजबूत परिचय है। प्रदेश सभा कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर साबु ने शैलजा संगम के सफल आयोजन के लिए सभी का उत्साह बढ़ाया एवं यह आयोजन देवघर निर्मित माहेश्वरी भवन में हो रहा है उसके लिए भी अपने विचार रखें।  

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला लड्डा ने उद्बोधन में कहा सभी के स्नेह सहयोग मार्गदर्शन ही हमारे प्रदेश की मजबूती का आधार है सभी मिलकर प्रदेश एवं समाज को आगे बढ़ाये। प्रदेश सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया ने प्रादेशिक प्रतिवेदन का वाचन किया जिसमे उन्होंने प्रदेश की सभी संगठन मे हुए राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्य का विवरण दिया।

प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय महामंत्राणी श्रीमती ज्योति राठी ने अपने उद्बोधन मे कहा हम सब एक है कैसे सभी को एक जुट होकर समाज को आगे लाना है, शुन्य से शिखर तक पहुंचना है तो रखना होगा हौसला वह मंजर भी आएगा थक कर मत बैठो बहनों मंजिल भी मिलेगी अगर देखे हैं आपने सपने और यदि लक्ष्य है आपका बुलंद तो अपनी एक पहचान बनाओ अँधेरी रातों में जला कर दिया मुश्किलों को आसान बना चाहते हो शिखर को छूना इस है तो आगे बढ़ो।

समारोह अध्यक्ष राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शोभा शादानी ने उद्बोधन मे संगठन का प्रबंधन, आत्म विश्वास से आत्म चिंतन के बारे मे बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा सारडा के उद्बोधन मे समाज उत्थान के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने साइलेंट किचन के बारे में अपना विचार साँझा किया। नेपाल में किस वजह से इतना बवाल हुआ समाज हित पर इस पर चिंतन करने को कहा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उषा माहेश्वरी ने नई युवा पीढ़ी को सामाजिक परिचय के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया।

सम्मानीय अतिथि समाजसेवी श्रीमती वर्षा डागा ने महिलाओ क़ो समय प्रबधन कैसे करना चाइये घर, जॉब एवं समाज के बीच तालमेल रखते हुए आगे बढऩा है उस पर बताया। मुख्य अतिथि उद्योगपति श्रीमती सोनिया तोषनीवाल ने महिलाओ को आत्म निर्भर बनते हुए घर परिवार समाज को कैसे लेकर चलना है वह टिप्स दिये। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ किसी कारण से नहीं आ पाई पर उन्होंने वर्चुअल बीडीओ कॉल के माध्यम से उद्बोधन मे कहा कि सोच की कोई सीमा नहीं श्रेष्ठ सोचे श्रेष्ठ ही पाए, शैलजा संगम को एक प्रेरणा बनाएं दृढ़ता से जीने की सृजनशीलता से आगे बढ़ाने की और संगठित होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की, परिवार हो या संगठन रिश्तो में मधुरता के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

उद्घाटन सत्र के पश्चात संचार सेमिनार का आयोजन सभी सदस्यों के लिए किया गया इसकी मुख्य वक्ता थी पूर्वांचल संचार सिद्धा सह प्रभारी श्रीमती मनीषा सोमानी  उन्होंने सोशल मीडिया से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण टिप्स जो आज के समय मे हमें जानना बहुत जरुरी है उसके बारे मे बताया।

शाम को स्थानीय वरिष्ठ महिला सदस्य श्रीमती गायत्री देवी नेवर, श्रीमती ललिता देवी पेड़ीवाल, श्रीमती सुशील देवी मूंदड़ा एवं श्रीमती कमला देवी मूंदड़ा का सम्मान राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे संगठन सदस्य ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया किसी ने मारवाड़ी मे नाटक किया तो किसी ने राजस्थानी डान्स तो किसी ने हसी मज़ाक के साथ सामाजिक सन्देश दिया। अंत मे सभी ने एक साथ गरबा डांडिया का आनंद लिया। यह मीटिंग बाबा धाम होने से सभी बहने सुबह एक साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना करने मंदिर गई जहाँ भोले बाबा संग माँ पार्वती का गठ जोड़ा पूजन एवं मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

द्वितीय दिन समापन की शुरूआत महेश वंदना के साथ अधिवेशन का मंच संचालन प्रदेश सचिव संगीता चितलांगिया एवं कार्यक्रम सयोंजिका पूजा मूंधड़ा ने किया। 

समापन में तीन प्रतियोगिता रखी गई, बैनर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन जिसमे सभी संगठन को कुछ टॉपिक दिया गया उन्हें उसके अनुसार अपने संगठन का बैनर बनवाना था और उसी टॉपिक पर पोस्टर के साथ अपने संगठन सदस्य सहित प्रेजेंटेशन करते हुए 3 मिनिट के समय में उस टॉपिक के बारे में बोलना था। सभी ने बहुत अच्छी कोशिश की टॉपिक भी बहुत अच्छे चुने, विजेता घोषित के लिए निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शोभा सादानी एवं उद्योगपति श्रीमती सोनिया तोषनीवाल ने जमशेदपुर को प्रथम जिनका टॉपिक था वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी को अपनाओ, द्वितीय देवघर जिनका टॉपिक प्री वेडिंग शूट पर होने वाले फिजूल खर्च पर रोक लगाना, तृतीय कोडरमा टॉपिक बेटियां -आज की ढील कल की मुसीबत। इन सबके इलावा किशनगंज संगठन ने महिला सशक्तिकरण पर जो विचार  रखा उसके लिए स्पेशल पुरस्कार दिया गया।

संगठन प्रतिवेदन जिसमें अध्यक्ष एवं सचिव को अपने स्थानीय संगठन में होने वाले सभी प्रमुख कार्य का विवरण संक्षिप्त में 3 मिनिट में देनी थी जिसमे प्रथम जमशेदपुर, द्वितीय किशनगंज एवं तृतीय गुमला हुए जिसका निर्णय राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी एवं पूर्वांचल उपाध्यक्ष श्रीमती गिरिजा सारडा थी।

राष्ट्रीय 10 समिति की प्रदेश स्तर की सयोंजिका प्रतिवेदन में प्रथम ग्राम विकास की सुधा पचीसिया, द्वितीय अष्ट सिद्धा की राजश्री डागा एवं तृतीय संजीवनी सिद्धा की शशि डागा को समाजसेवी वर्षा डागा एवं पूर्वांचल संचार सिद्धा सह प्रभारी श्रीमती मनीषा सोमानी ने विजेता घोषित किया। जज ने सभी को बताया किस तरह से ऐसे प्रतियोगिता के लिए अपने आपको और बेहतर कैसे तैयार करना है।

प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर में जितने भी कार्य हुए उन सबमें भाग लेने वाले बहनों, बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रदेश महिला मीडिया प्रभारी श्रीमती रश्मि मालपानी को अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार दिया गया। शैलजा संगम में गुमला, जमशेदपुर, रांची, कोडरमा, धनबाद, पटना, फरबिशगंज, गुलाबबाग,  किशनगंज, मुजफ्फरपुर, देवघर से सदस्य शामिल हुई। शैलजा संगम के समाप्ति में देवघर महिला सचिव श्रीमती आशा नेवर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मला लढ्ढा, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती उषा माहेश्वरी एवं सचिव श्रीमती संगीता चितलांगिया ने अतिथ्य देवघर संगठन से शैलजा संगम में कार्यभार निभा रहे मुख्य सयोंजिका सीमा मूंधड़ा, पूजा मूंधड़ा, स्नेहा मूंधड़ा, अधिवेशन कोषाध्यक्ष निशि नेवर, रंजय चितलांगिया (रांची), भोजन व्यवस्था अशोक  मूंधड़ा, शिव प्रसाद मूंधड़ा, सुनीता नेवर, सुप्रिया मूंधड़ा, यातायात व्यवस्था अजय मूंधड़ा, प्रशांत मूंधड़ा, रंजय चितलांगिया (रांची), आवास व्यवस्था अभिषेक नेवर, पंजीकरण शालू मूंधड़ा, हेमा मूंधड़ा, निशि नेवर, स्टेज अरेन्जमेंट विशाल मूंधड़ा, पूजा मूंधड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम सीमा मूंधड़ा, मंच संचालन पूजा मूंधड़ा, मंदिर दर्शन अजय मूंधड़ा, डेकोरेशन मैनेजमेंट बिनोद नेवर सहित सभी को मंच में एक-एक करके आमंत्रित कर उनको भेट अभिनंदन स्वरूप दिया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन