खामगांव में होगा अखिल भारतीय माहेश्वरी विवाह योग्य युवक-युवति परिचय सम्मेलन

श्री महेश सेवा समिति खामगांव द्वारा अखिल भारतीय माहेश्वरी विवाह योग्य युवक-युवती (उच्चशिक्षित/प्रोफेशनल/शिक्षित) परिचय सम्मेलन का आयोजन दि. 21 दिसंबर 2025 को श्री हरी लॉन्स् खामगांव में किया जा रहा है। श्री महेश सेवा समिति विगत 14 वर्षों से कार्यरत है एवं समिति द्वारा विविध सामाजिक उपक्रम चलाये जाते है। समिति द्वारा परिचय सम्मेलन का यह सप्तम आयोजन होने जा रहा है। पुर्व में हुये छह परिचय सम्मेलनों का समाजजनों ने इसका लाभ उठाकर सफल कार्यक्रम की सराहना की थी।

इस सप्तम परिचय सम्मेलन में प्रथम पंजीयन करने वाले 150 युवती एवं 150 युवक ही सम्मिलित हो सकेंगे। समिति द्वारा इस अवसर पर परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जायेगा। उसका विमोचन परिचय सम्मेलन के दिन होगा। पंजीयन करने वाले प्रत्याशियों को एवं पुस्तिका में प्रकाशन हेतू दिये गये बायोडाटा धारक युवक युवतियों को परिचय पुस्तिका दी जायेगी। इस परिचय सम्मेलन में फॉर्म ऑन लाईन ही भरना है जिसकी लिंक सभी समाज बंधुओं को विविध व्हॉटस् ग्रुप द्वारा भेजी गयी है। बायोडाटा भेजने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 रखी गई है। इस व्यस्ततम समय में परिचय सम्मेलन जैसे आयोजन से समाज में एक मंच पर अधिक संख्या में युवक युवती उपस्थित रहने से अपने अनुरुप जीवन साथी चयन करने का एक अच्छा अवसर मिलता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य श्री सीए रतन कि. राठी, कृष्णकांत भट्टड, प्रमोद मोहता, निलेश भैय्या, डॉ. विजय टावरी, सतिश भट्टड, विजय चांडक, प्रा. नवलकिशोर लोहिया एवं माहेश्वरी मंडल, महिला मंडल, युवक मंडल, बहु-बेटी मंडल, श्री महेश परिवार अथक परिश्रम ले रहे है। अधिक जानकारी के लिए परिचय संम्मेलन संयोजक श्री जगदिश नावंदर 9922185678, सहसंयोजक श्री जितेंद्र झंवर 9422181771 समिति संयोजक नंदकिशोर चांडक 8888380114 पर संपर्क करें। परिचय सम्मेलन की जानकारी एवं फॉर्म हमारी वेबसाईट www.maheshseva.com पर उपलब्ध है तथा फॉर्म https://registration.parinay.org/ लिंक पर भेज सकते है। ऐसी जानकारी परिचय सम्मेलन प्रचार प्रमुख एवं विदर्भ प्रादेशिक प्रचारमंत्री पश्चिमांचल डॉ. विजय टावरी ने दी।

डॉविजय टावरी 

प्रचार प्रमुख 

परिचय सम्मेलन समिति

जगदीश नावंदर 

संयोजक 

परिचय सम्मेलन समिति

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन