अकोला वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा नवरात्रि पर्व पर किया गया सेवा कार्य
नवरात्रि पर्व पर अकोला वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा नवदुर्गा पूजन एवं सरकारी स्कूल की कन्याओं को लेगिंग्स वितरण का कार्यक्रम लिया गया। 28 सितंबर को नवदुर्गा पूजन का कार्यक्रम स्थानिक रामनगर में गजानन महाराज मंदिर में लिया गया। छोटी-छोटी कन्याएं नवदुर्गा के स्वरूप में बहुत सुंदर लग रही थी सभी कन्याओं का चुनरी ओढ़ा कर पूजन किया गया। सभी कन्याओं को नोटबुक, पेंसिल, आवश्यक सामग्री तथा उपस्थित सभी बहनों ने अपनी श्रद्धा अनुसार भेंट वस्तु अर्पण की देवी के भजनों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। देवी मां की आरती कर चने और सिरे के प्रसाद का वितरण करके कार्यक्रम का समापन हुआ। दिनांक 6 अक्टूबर को स्थानीय 16 नंबर की स्कूल आदर्श कॉलोनी में स्कूल की कन्याओं को लेगिंग्स का वितरण किया गया। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को कंपास बॉक्स नोटबुक्स दिए गए स्कूल के विद्यार्थिनीयों ने स्त्री शिक्षण विषय पर एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। नाटिका की कलाकारों को पुरस्कार दिए गए। राजकुंवर लढ्ढा द्वारा सभी विद्यार्थियों को जनरल नॉलेज पर प्रश्न पूछे गए और उन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रकोष्ठ की सदस्या रमा पुरुषोत्तम मंत्री का दोनों कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग मिला। दोनों कार्यक्रमों में मंडल की सलाहकार सुशीला गांधी, शकुंतला चांडक, राजकुंवर लढ्ढा, डॉ. सरोज राठी, सरोज लढ्ढा, उपाध्यक्ष विद्या हेडा, सहसचिव शोभा कासट, सुनंदा सोमानी, कोषाध्यक्ष शशिकला खटोड़ तथा बहु संख्या में सदस्याएं उपस्थित थी। अध्यक्षा प्रमिला लाहोटी ने दोनों कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी वरिष्ठ बहनों का आभार व्यक्त किया एवं बधाई प्रदान की कार्यक्रम का संचालन सचिव वीणा राठी ने किया।
Latest News