माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी द्वारा मां दुर्गा के लिए सिंदूर खेला आयोजित


माहेश्वरी कला संस्कृति वाराणसी ने दिनांक 4 अक्टूबर को बहुत चाव से मां दुर्गा के लिए सिंदूर खेला आयोजित किया। एक दिन पहले मूसलधार वर्षा ने जी टटोल दिया , लेकिन मां के आशीर्वाद से और इंद्र भगवान की कृपा से यह कार्यक्रम बहुत ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ। माहेश्वरी कला संस्कृति ने अपनी मातृशक्ति संस्था माहेश्वरी महिला संगठन को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। सभी को खूब आनंद आया। बंगाल से आए ढाक और धुनुचि ने पूरे कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। सभी ने प्रेम पूर्वक मां का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजिकाओं रश्मि सारडा, नूतन सारडा एवं श्वेता राठी ने मन से मेहनत की। आरती की सुंदर थाल राधिका डागा एवं मोनिका कोठारी ने सजाई। दोनों सांस्कृतिक मंत्रियों अलका चांडक एवं पूजा चांडक ने भी जी जान लगा दिया। लगभग 30 प्रतिभागियों की काफी मेहनत से ये कार्यक्रम नई बुलंदी तक पहुंच पाया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन