कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा 5 दिवसीय शिविर का आयोजन सम्पन्न
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा संजीवन सिद्धा समिति के अंतर्गत 5 दिन का शिविर लिया गया। महाराष्ट्र प्रदेश देश पश्चिमांचल उपाध्यक्ष सौ कांता लाहोटी, महाराष्ट्र प्रदेश पश्चिमांचल सजीवन सिद्धा संयोजिका निर्मला बाल्दी की उपस्थिति में पूर्ण हुआ। 38 बहनों की एंट्री थी सभी बहने बहुत ही खुश थी सभी को फायदा भी हुआ। इसके डोनर निर्मला बाल्दी तथा कला बाहेती की तरफ से लिया गया तथा गर्मी को देखते हुए कांता लाहोटी ने कोल्हापुर जिला की तरफ से कृष्णा एक्यूप्रेशर सेंटर को दो पंखे दिए। संस्कार सिद्धिसमिति अंतर्गत स्कूल में 21 दिन का योगा क्लास लिया तथा बच्चों को सर्टिफिकेट दिए। स्कूल को सिल्ड दी गई। अधिक मास निमित्त जिला द्वारा एक महीने का जाली की चीज का स्टाल लगाया गया। सभी बहनों की सुविधा के लिए तथा ब्राह्मण भोजन किया गया।
Latest News