नवरात्री के पावन दिन मेंं कन्याओं को भोजन कराया

दिनांक 29-9-25 को तमिलनाडु केरल पुडुचेरी प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के साथ श्री माहेश्वरी महिला मंडल चेन्नई ने नवरात्रि पर, चेटपेट स्थित सर्वोदय गल्र्स हॉस्टल में कन्याओ को देवी स्वरूपा रूप में सम्मानपूर्वक तिलक लगाया और भोजन कराया साथ में गरबा का आयोजन भी किया। टीकेपी से शकुंतला मोहता, संगठन मंत्री शिवानी मूधंड़ा, कार्यक्रम संयोजिका दीपाली मोहता ने सभी छोटी कन्याओं को उपहार दिया। महिला मंडल अध्यक्षा ममता बागड़ी, सचिव कुसुम मालपानी ने बताया सभी लड़किया बेहद खुश थी, उन्होंने खाने के साथ साथ गरबा को भी एंजॉय किया। इस पावन उत्सव में पुष्पा मूंदड़ा, सुनीता डागा, सुनीता बिसानी, मंजुश्री मालपानी और कल्पना कलांत्री भी उपस्थित थे। ग्रीष्मा राठी का सहयोग सराहनीय रहा जिन्होंने यह सुंदर कार्य बेहद सुचारू रूप से करवाया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन