कोयंबटूर में सामुहिक सुंदरकांड का पाठ का आयोजन सम्पन्न
कोयंबटूर माहेश्वरी समाज सदस्यों एंव गायत्री परिवार, कोयंबटूर द्वारा गायत्री मंदिर थडागंम रोङ, कोयंबटूर के प्रागंण प्रात:काल मे सामुहिक सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज एवं गायत्री परिवार के 100 से ज्यादा सदस्यो और परिजनो ने मिलकर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। गायत्री परिवार की और से दो गायक इस कार्यक्रम के लिए मुख्यत: मदुरई से आये थे। सुंदरकांड के पश्चात मंत्रमुग्ध भजनो के गायन ने सम्पूर्ण माहौल को हनुमानमय कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न व्यंजनो का भोग लगाकर श्री हनुमान जी एंव मां गायत्री की सामुहिक आरती की गई। अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री ओमप्रकाश चांडक के मार्गदर्शन मे किया गया। समाज की ओर से इस कार्यक्रम में सीताराम-सीता कांकाणी, रामलाल-विमला सोनी, प्रकाश-रेणुका माहेश्वरी, बाबूलाल-सरिता मंत्री, ओमप्रकाश-लीला चांडक, गिरीराज-मिनाक्षी चांडक, अमित-अनुपमा मण्डोवरा, गोविंद-नीतु मण्डोवरा, आशिष-ममता चांडक, मनोज गग्गड इत्यादि ने भाग लिया।
Latest News