अधिकमास में श्री सत्यनारायण भगवान की पावन कथा का आयोजन


अधिक मास के पावन अवसर पर दिनांक 08 जून 2026, सोमवार को श्री सत्यनारायण भगवान की पावन कथा का आयोजन जाखेटिया परिवार के निवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कथा का सौभाग्य प्राप्त होने पर परिवारजनों ने भगवान से सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की मंगलकामना की। इस धार्मिक आयोजन में अनेक श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया एवं भगवान श्री सत्यनारायण का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में मुख्य रूप से राजकुमार जाखेटिया, मधु जाखेटिया, सुकृत जाखेटिया, तनु जाखेटिया, सौरव जाखेटिया, वंदना जाखेटिया, प्रकाश जाखेटिया, वीना जाखेटिया, निर्मल जाखेटिया, नीतू जाखेटिया, नेनसी जाखेटिया, अर्नब जाखेटिया, शिवांश जाखेटिया, आराध्या, रिद्वी, अलका चौहान, देवेंद्र चौहान, शीलू चौहान, अनिल माहेश्वरी, अरविंद काबरा, दीपक जाखेटिया, रानी माहेश्वरी, चंचल शारदा, ज्योति माहेश्वरी, लता शारदा, कुसुम वदियादा तथा रश्मि वदियादा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति एवं आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। कथा के समापन पर भगवान श्री सत्यनारायण की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने अधिकमास के पुण्य अवसर पर धर्म एवं सत्कर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन