जय मां महाकाली सेवा मंडल छर्रा धूमधाम से मनायेगा छटवां नवरात्रि महोत्सव

महाकाली सेवा मंडल छर्रा की एक बैठक का आयोजन प्राचीन श्री कृष्णा मन्दिर में किया गया। जिसका संचालन जय मां महाकाली सेवा मंडल के संस्थापक सेवादार नवनीत माहेश्वरी सर्राफ पेट्रोल पंप वाले एवं सचिव सेवादार गौरव माहेश्वरी ने किया। उन्होंने मंडल के सभी सेवादारों को अवगत कराया कि शारदीय नवरात्रं को जय मां महाकाली सेवा मंडल गत नवरात्रों की भांति बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर में मानयेगा। इस वर्ष भी नवरात्रों में प्रतिदिन माता के पसंदीदा रंग की सजावट मंदिर प्रांगण में कराई जायेगी तथा दिनांक 26-9-25 दिन को माता के चौथे नवरात्रि पर माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा। नवमी वाले दिन विधिवत तरीके से माता का पूजन कर विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन मंडल द्वारा किया जायेगा। संरक्षक सेवादार नवनीत माहेश्वरी ने सभी सेवादारों से प्रत्येक परिवार तक यह जानकारी पहुंचाने एवं सभी कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन