महत्वपूर्ण सूचना

हमारे समाज के साहित्यकारों बन्धुओं ने समय-समय पर समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन तथा समाज में चेतना जागृत करने के लिए विपुल साहित्य का सृजन किया है। हमारे अनेक साहित्यकारों की रचनाएं प्रेरणादायक तथा कालजयी है। ऐसे साहित्यकारों का तथा उनके द्वारा सृजित साहित्य की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री कोठारी बन्धु शौर्य स्मृति ट्रस्ट के तत्वावधान में माहेश्वरी समाज की साहित्य सेवा ग्रंथ का प्रकाशन किया जा रहा है। इसमें माहेश्वरी समाज के प्रमुख स्मृति शेष एवं विद्यमान साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, सम्पादकों, प्रकाशकों एवं महिला साहित्यकारों, लेखिकाओं, कवियत्रियों को सचित्र परिचय प्रकाशित करने का निश्चय किया गया है।

अत: आपसे निवेदन है कि अपना परिचय एवं फोटो इस महत्त्वपूर्ण ग्रंथ में प्रकाशनार्थ दिनांक 30 अक्टूबर 2025 तक अपने पूरा पता, मोबाइल नम्बर व ईमेल के सहित श्री कृष्णचन्द्र टवाणी, किशनगढ़ (राज.) को ईमेल gyanmandirv1980@gmail.com पर प्रेषित करने का कष्ट करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे सभी माहेश्वरी साहित्यकार बन्धुओं का इस ग्रंथ के प्रकाशन में पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

निवेदक

गोवर्धनलालझंवर

पूर्वमहामंत्रीअखिलभारतवर्षीयमाहेश्वरीमहासभा

21-, रविन्द्रपरी, लेननम्बर-1

वाराणसी (उत्तरप्रदेश)221005

मो:9839136572

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन