मातृ शक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा
मान्यवर बंधुओं
जय महेश,
बहुत ही हर्ष सहित आपको सूचित किया जा रहा है कि 29 जून 2025 को प्रादेशिक सभा की नीमच में सम्पन्न कार्यसमिति एवं कार्यकारी मंडल सदस्यों की सम्पन्न मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार "मातृ शक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा" का आयोजन किया जा रहा है, जो "दिसंबर माह की 19, 20 एवं 21 तारीख" में सम्पन्न होगी।
यह तीन दिवसीय यात्रा पूर्णतः निशुल्क रहेगी, जिसमें तलाक शुदा, विधवा एवं निशक्त बहनों को ही प्रथामिकता रहेगी। जिनकी आरंभिक संख्या 100 रखी गई है, जो अधिक भी हो सकती हैं। जो भी मातृ शक्ति तीर्थ दर्शन यात्रा में सम्मिलित होना चाहती है, उनसे आग्रह है कि वे अपना नाम महिला संयोजक सहित संपर्क नंबरों पर लिखवा सकती है।
यह यात्रा इंदौर से इंदौर तक 2 × 2 स्लीपर Ac कोच द्वारा होगी, जिसमें निम्नानुसार दर्शन करवाने की योजना रहेगी.!
01. इंदौर से आरंभ होकर मंदसौर स्थित भगवान पशुपतिनाथ दर्शन.
02. तीर्थराज पुष्करजी में स्नान एवं दर्शन.
03. सालासर बालाजी दर्शन एवं सवामणी भोग.
04. लोहार्गलधाम कुंड स्नान, अभिषेक, छप्पन भोग दर्शन एवं भजन.
05. साकंभरी देवी दर्शन.
06. जीण माताजी दर्शन.
07. खाटूजी श्याम बाबा दर्शन एवं भोग.
08. महांकाल बाबा के दर्शन.
यात्रा के समापन पर सभी मातृ शक्तियों को सम्मानित करते हुए, स्मृति चिन्ह, वस्त्र एवं प्रसाद भेंट किया जावेगा। आप सभी सम्माननीय बंधुओं से आग्रह है कि इस पुनीत कार्य में सहयात्री एवं सहभागिता हेतु, पहल करें।
यात्रा प्रमुख
अशोक ईनानी
9425058888
यात्रा संयोजक
युगलकिशोर राठी, कम्पेल
9977760789
जितेंद्र बाहेती-खुजनेर
9009004045
श्रीमति मंजू जाजू, इंदौर
8319471139
श्रीमति नीलू मालपानी, इंदौर
9407107677
श्रीमति प्रियंका भलिका, इंदौर
7000820205
~ निवेदक ~
पश्चिमी म.प्र. प्रादेशिक माहेश्वरी सभा
पश्चिमी म.प्र. प्रादे. माहेश्वरी युवा संगठन
Latest News