माहेश्वरी युवा संगठन रांची के द्वारा माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियम लीग 4 का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी युवा संगठन रांची के द्वारा ओज़ोन माहेश्वरी बॉक्स प्रीमियर लीग 4 का आयोजन स्क्वायर टर्फ में 14 सितंबर रविवार को हुआ। ओज़ोन मुख्य प्रायोजक है एवं ट्रॉफी स्पांसर श्री राजकुमार चितलांगिया एवं श्रीमती सुमन चितलांगिया है। टूर्नामेंट में 8 टीमों के माध्यम से कुल 80 खिलाडिय़ों (64 पुरुष और 16 महिलाएं) ने भाग लिया है।
आठ टीम और उनके मालिक -
राठी रॉयल - श्री गौतम राठी (मालिक)
साबू थंडर स्ट्राइकर्स - श्री आयुष साबू (मालिक)
बॉक्स निन्जास - श्री आकाश चितलंगिया और मोहित लखोटिया (मालिक)
बालाजी चैलेंजर्र्स - श्री नितेश लखोटिया (मालिक)
भाला द थाला - श्री रूपेश भाला (मालिक)
साबू के नटखट - श्री शुभम और गौरांश साबू (मालिक)
गुमला स्ट्राइकर्स - टीम गुमला
बिहानी टाइटन्स - श्री हार्दिक और वत्सलय बिहानी (मालिक)
धीरेंद्र राठी, हार्दिक बिहानी, गौरांश साबू और कृतिका बोरा के नेतृत्व में टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
प्लेयर सिलेक्शन का कार्य हिमांशु चितलंगिया एवं उत्सव मंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
टीम गुमला स्ट्राइकर विजेता एवं टीम बालाजी चैलेंजर्स उपविजेता रही।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत चितलंगिया, सौरभ साबू, पंकज साबू, अंकुर डागा, श्याम बिहानी, उत्सव मंत्री, आशीष भाला, कुणाल बोरा और हर्षित चितलंगिया समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
Latest News