भामाशाहों ने बुजुर्गों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

श्री माहेश्वरी समाज जयपुर द्वारा संचालित कृष्णधाम वृद्धाश्रम में अनेक भामाशाहों ने सहयोग कर वृद्ध आश्रम में निवास कर रहे आश्रितों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है। सुशीला-ब्रह्म प्रकाश भूतड़ा, श्रीमती नलिनी अभिषेक भूतड़ा, शशि- रिक्की भूतड़ा निवासी नया खेड़ा विद्याधर नगर द्वारा वृद्धाश्रम में फ्रूट एवं सब्जी के मासिक सहयोग 21000/ की एक वर्ष के लिए स्वीकृति प्रदान की है। तारा-रामनिवास मूंदड़ा मुरलीपुरा द्वारा पिंकू सोमानी की प्रेरणा से स्वर्गीय रितेश मूूंदड़ा के पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम में 50,000/- की लागत से 55 इंची टीवी मय साउंड सिस्टम भेंट किए गए हैं। सत्यनारायण काबरा पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप काबरा निवासी कृष्णधाम वृद्धाश्रम  द्वारा 1,11,121 रुपए की राशि स्थाई कोष की स्थापना हेतु प्रदान की गई है। वरिष्ठजन आवास एवं कल्याण मंत्री सत्यनारायण करवा ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन