दिल्ली में महासभा द्वारा कार्यसभा का आयोजन सम्पन्न

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासमा के पदाधिकारियों का दिल्ली प्रदेश माहेश्वरी संगठन द्वारा काँस्टी ट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली में 17 अगस्त 2025 को सायं 6 बजे महासमा कार्य समिति, कार्यकारी मण्डल सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्यों द्वारा एक कार्यसभा आयोजित की गई। इस सभा में हरियाणा-पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों, श्री सदीप काबरा सभापति, श्री अजय काबरा महामंत्री, श्री सुशील तापडिय़ा अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, श्री विनीत केला उपसभापति, श्री अशोक सोमानी निवर्तमान उपसभापति, श्री ओम तापडिय़ा संयुक्त मंत्री, श्री प्रदीप गांधी पूर्व सांसद, श्री महेश रादड़ कार्यसमिति सदस्य कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती किरन लढ्ढा ने मंच की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन मंत्री मनीष भंसाली द्वारा किया। सभी अतिथियों द्वारा  भगवान महेश के सम्मुख दीप प्रजवलित कर महेश आराधना के साथ जयघोष किया गया। सभी माननीय को शाल भेट कर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। सभापति श्री सदीप काबरा ने दिल्ली प्रदेश संगठन के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री जगदीश बागड़ी को श्रृद्धाजलि अर्पित की तथा नये अध्यक्ष श्री सुशील तापडिय़ा को बधाई दी। आपने 9-10-1ा जनवरी 2026 को जोधपुर में होने वाले अंत्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाअधिवेशन माहेश्वरी महाकुंभ के बारे में जानकारी दी तथा महासभा द्वारा द्वारा समाज हित में चल रही योजनाओं के बारे में बताया। श्री अजय काबरा ने बताया कि सगठन से हम सब बंधे हुये हैं संगठन है तो हम आज यहाँ पर हैं। कार्यक्रम के दौरान सम्मान और स्वागत पर रोक लगे। हम सब मिलकर समय सीमा रहकर कार्य करें। बहुत प्रसन्नता का विषय है कि समाज के बच्चे आईएएस - पी.सी.एस मेंसफल हो रहें है। कार्यक्रम के पश्चात मनीष भन्साली ने सभी आये हुये अथितियों का धन्यवाद किया। यह जानकारी अरुण कुमार गुप्ता (सारडा) दिल्ली ने प्रदान की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन