कोलकात्ता में प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का आयोजन सम्पन्न

दृढ़ संकल्प एवम् कठिन परिश्रम से ही शैक्षणिक मंजिल का मार्ग प्रशस्त होता है श्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय। उपरोक्त उदगार पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्य एवं कृषि मंत्री माननीय श्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के तत्वावधान तथा पुष्कर नारायण तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से सम्पन्न प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में मुख्य अतिथि के रुप में प्रकट किये। माहेश्वरी समाज द्वारा प्रतिभाओं को सम्मानित करना उनके यशस्वी एवं उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरणास्पद साबित होगा तथा शिक्षार्थियों को अपनी शैक्षणिक उन्नति मातृभूमि की सेवा के लिये करनी चाहिए।

भगवान गणेश की आराधना, आमंत्रित अतिथियों शोभनदेव चट्टोपाध्याय, श्री येलवेद श्रीकांत जगन्नाथराव आईपीएस डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक कोलकाता, नीरज कुल्हरी (डिप्टी जूट कमिश्नर), प्रायोजक श्रीमति धनेश्वरी देवी एवं श्रीकुुमार तोषनीवाल, आयोजक समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मंच वरण तथा भगवान महेश के मंत्रोच्चार के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। आमंत्रित अथितियों का उत्तरीय एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अथिति देवो भव: की परम्परा का निर्वाह किया गया।

इस अवसर पर समाज एवं विशेष रूप से प्रादेशिक सभा को निरन्तर सहयोग के प्रति सभा द्वारा श्रीमति धनेश्वरी देवी तोषनीवाल का अभिनंदन किया गया।

स्वागत संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद जाजू ने आमंत्रित अथितियों एवं प्रायोजक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। नव पीढ़ी के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश सभा सतत् प्रयत्नशील है। इस अवसर पर जोधपुर अन्तर्राष्ट्रीय महाधिवेशन की जानकारी भी उनके द्वारा प्रदान की गई।

हाल ही में लंदन में भारत गौरव सम्मान से सम्मानित श्री कुमार तोषनीवाल ने होनहार मेघावी बच्चों का स्वागत करते हुए कहा आपकी यह सफलता आपके अथक परिश्रम का प्रतीक है। युवा पीढ़ी को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त होना गर्व की बात है। इस क्रम को सतत बनाए रखें एवं अपना लक्ष्य प्राप्त करें, इसके लिये आवश्यक प्रयास हेतु हम आपके साथ हैं।

विशिष्ठ अतिथि श्री नीरज कुुल्हरी ने मेघावी बच्चों के परिणाम के प्रति अत्यंत हर्ष प्रकट करते हुये उज्जवल भविष्य के लिये हार्दिक बधाई दी एवंं श्री येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव ने आमंत्रण के लिये धन्यवाद देते हुये विद्यार्थियों को संबोधित किया यह समारोह आपके सतत प्रयासों की सफलता का है, मंजिल तक पहुंचने के लिये निरन्तर प्रयास करें इच्छा एवं कर्म शक्ति से ही सफलता प्राप्त होती है। जीवन मूल्यवान है, शिक्षा के साथ साथ सुरक्षा के प्रति सजगता भी नितान्त जरूरी है उदाहरणार्थ वाहन चलाते वक्त हेलमेट, सीटबेल्ट का प्रयोग नहीं करने से कभी भी अनहोनी हो सकती है।

इसके पश्चात प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत करने की प्रक्रिया का प्रारम्भ हुई जिसमें समाज के विभिन्न विधाओं के 275 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अथितियों, प्रायोजक परिवार, प्रदेश सभा एवं आंचलिक सभाओं के पदाधिकारी तथा समाज के वरिष्ठ महानुभावों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं के लिए पारितोषिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। एक मेगा पुरस्कार के साथ कुुल 21 पुरस्कारों का वितरण किया गया।

पूर्वांचल प्रतिनिधि दिलीप लाहोटी ने अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के मिशन आईएएस 100 का सार्थक प्रचार प्रसार किया। पुष्कर नारायण तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के समाज भामाशाह श्री श्रीकुमार तोषनीवाल, मार्गदर्शक समिति के श्री भंवर लाल राठी एवंं श्री गोपाल दास दम्मानी संयोजक समिति के सर्वश्री रमेश चांडक, महाबीर दम्मानी, विकाश मोहता, गणेश बागड़ी, राकेश मोहता, ज्ञानेश्वर सोमानी एवं श्रीमति प्रीति तोषनीवाल, सह संयोजक समिति के सर्वश्री आशीष झंवर विवेक लाहोटी, विनोद लखोटिया, रवि शंकर मूंधड़ा, संजय झंवर, विशाल चितलांगिया, सीमा बियानी, अश्विन लढ़ा, आशीष बजाज एवं विजय मूंदड़ा तथा सभी अंचलों से सक्रिय कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूपेण समर्पित भाव से समारोह को सफल बनाने में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।

अथितियों, समाज के वरिष्ठतम एवं श्रेष्ठतम सेवाभावी महानुभावों की उपस्थिति से समारोह पूर्ण गरिमा एवं सानंद के साथ सम्पन्न हुआ। प्रदेश सभा के पदाधिकारी, सभी अंचलों, महिला संगठन एवं युवा संगठन के अध्यक्ष/मंत्री, एवं सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान देकर समारोह को सफल बनाया। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, विशिष्ट समाज बन्धुओं समेत लगभग 1000 महानुभावों की गरिमामय उपस्थिति ने प्रदेश सभा का उत्साहवर्धन किया।

समारोह का संचालन संयोजक श्रीमती प्रीति तोषनीवाल द्वारा सफलता पूर्वक किया गया तथा समापन प्रदेश मंत्री सम्पत मानधन्या के धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में स्वल्पाहार एवं रात्रि भोज की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन