कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए डूंगरिया से जत्था रवाना

मनोकामेश्वर नाथ डुंगरिया महादेव मंदिर ट्रस्ट, जोधपुर के सदस्यों और माहेश्वरी समाज के लोगो ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। प्रेस प्रवक्ता मनीष बागड़ी ने बताया कि संत श्री राम प्रसाद महाराज बड़ा रामद्वारा सूरसागर के सानिध्य में 76 जनों का संगठन कैलाश मानसरोवर के लिए रवाना हुआ डूंगरिया परिवार के हंसराज धूत और सोहन भूतड़ा ने सभी को माला पहनाई और सावधानीपूर्वक यात्रा करने की हिदायत भी दी। यात्रा की सारी व्यवस्था राकेश केला, लोकेश डागा, दीपक लाखोटिया, संजय बिरला और उनकी टीम द्वारा की जा रही है। रोशन तापडिय़ा और विनोद डागा ने बताया की डूंगरिया परिवार हर वर्ष धार्मिक यात्रा करता रहता है। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन