दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की स्नेह सरिता श्रृंखलाबद्ध बैठक एवं पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न
दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की स्नेह सरिता श्रृंखलाबद्ध बैठक एवं पिकनिक कार्यक्रम का आयोजन किंग्स आइलैंड वाटर पार्क, बिजयनगर में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या के मुख्य आतिथ्य में व दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षता श्रीमती सीमा कोगटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके पश्चात पिंकी शारडा एवं गायत्री गगड़ ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दिव्या काल्या ने किया। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मनोरमा काल्या एवं हुरड़ा तहसील अध्यक्ष श्रीमती कांता सोमानी ने प्रदेश व जिले से पधारे सभी पदाधिकारियों एवं बहनों का स्वागत किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा कोगटा ने अपने उद्बोधन में संगठन की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री श्रीमती शिखा भदादा ने सिद्धि संगम एवं अयोध्या यात्रा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री श्री राजकुमार काल्या ने जोधपुर में होने वाले आगामी अधिवेशन की जानकारी दी और अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने का आग्रह किया।
Latest News