चाईबासा सभा के द्वारा बुजुर्गों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन
दिनांक 13/10/23 को माहेश्वरी सभा चाईबासा द्वारा पितृ पक्ष के अवसर पर वृद्धा आश्रम झिंकपानी में हंसा फाउंडेशन एवं संजीव नेत्रालय के सहयोग से मेडिकल कैंप एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल जांच के बाद सभी 25 वृद्धों को दवाई दी गई। 25 में से 18 वृद्धों में मोतियाबिंद पाया गया जिनका मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप लगा के करने की कोशिश की जायेगी। कैंप के बाद सभों को भोजन करवा कर एक नित्य जरूरत की कीट जिसमे नहाने, कपड़ा धोने का साबुन, आवला एवं सरसो तेल, वेसलिन, कंघी तोलिया आदि देकर उनका आशीर्वाद लिया गया। कैंप में सभा के बुजुर्ग एवं युवा बच्चे सभी सदस्यों ने बढ़ कर भाग लिया।
Latest News