कोलकात्ता में सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण (द्वितीय चरण) का आयोजन सम्पन्न

सुप्रसिद्ध उद्योगपति बाबू श्री हरि मोहन जी बांगड़ की प्रेरणा से VKPM SEVA TRUST द्वारा कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा (महिला एवं युवा संगठन) के सहयोग एवं सुंदर देवी बेणुगोपाल बांगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से माहेश्वरी अविवाहित बालिकाओं/युवतियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण की श्रृंखला में 14 वर्ष से 26 वर्ष उम्र की युवतियों का द्वितीय चरण का द्वितीय टीकाकरण 31 अगस्त 2025 प्रात: 10 बजे से 2 बजे कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के कार्यालय में सुसंपन्न हुआ। द्वितीय चरण के द्वितीय टीकाकरण में भी 122 बालिकाएं/युवतियां का टीकाकरण संपन्न हुआ। VKPM SEVA TRUST, कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सदस्यगणों तथा मारवाड़ी रीलीफ सोसाइटी के प्रशासक श्री ओ पी मिश्रा के चिकित्सीय समूह तथा श्री योगेंद्र बिहानी एवं नन्द कुमार लढ़ा के संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में VKPM ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मंत्री सर्वश्री सुरेश झंवर एवं बृजमोहन मूँधड़ा, प्रदेश मंत्री सम्पत मानधना उपस्थित थे। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री किशन बिनानी के साथ सर्वश्री पुनीत बिनानी, हरीश दमानी, मुकेश सारड़ा एवं रमेश लाखोटिया की कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन