संगरिया माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सातुड़ी तीज उत्सव का आयोजन
राजस्थान के जिला हनुमानगढ स्थित संगरिया माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा सुहाग पर्व कजली (सातुड़ी) तीज उत्सव का आयोजन बिहाणी परिवार द्वारा स्थापित गोपाल सेवा सदन में हर्षोल्लास से किया गया। भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम पर महिलाओं द्वारा पारम्परिक परिधान धारण कर पूजा की गई। इसके तहत विशेष रुप से तैयार की गई तीज माता व नीमड़ी की पूजा अर्चना की गई व मंगल गीत गाए गए। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज राठी व सचिव नीरू सोमानी ने बताया कि इस अवसर पर उपवास रखा गया व सुहाग के मंगल की कामना की गई। मारवाड़ी समाज में यह उपवास बड़ी तीज के रुप में प्रसिद्ध है। प्रदेश युवा संगठन के कपिल करवा ने कार्यक्रम में जनवरी 2026 में जोधपुर में आयोजित होने वाले माहेश्वरी महाकुंभ के बारे में जानकारी देते हुए उसकी पंजीयन प्रक्रिया के बारे में बताया। कार्यक्रम में भगवती करवा, किरण सोमानी, राजकुमारी करवा, सविता राठी, कविता चितलांगिया, मोना सोमानी, कंचन सोमानी, सुमन सोमानी, रेणू लखोटिया, कांता लखोटिया, कांता सोमानी, ज्योति राठी, सुधा सोमानी, सोनू पेड़ीवाल, बिंदु सोमानी, प्रियंका करवा, सिमरण राठी, प्रियंका सोमानी, नेहा राठी, भावना, राखी पेड़ीवाल, मनीषा राठी, कीर्ति राठी, चंचल सोमानी, काव्या राठी आदि उपस्थित रही। यह जानकारी कपिल करवा संगरिया द्वारा प्रदान की गई।
Latest News