चित्रकूट अधिवेशन में श्री विनोद प्रकाश माहेश्वरी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
माहेश्वरी समाज लखनऊ से अध्यक्ष श्री शरद लाहोटी के नेतृत्व में श्री विनोद प्रकाश माहेश्वरी, श्री अमर चांडक, श्री सुनील झंवर, श्री विनोद माहेश्वरी, श्री पंकज तोषनीवाल, श्री नितिन माहेश्वरी एवं विनम्र माहेश्वरी ने चित्रकूट अधिवेशन में भाग लिया। सभी के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक श्री विनोद प्रकाश माहेश्वरी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया एवं श्री विनोद माहेश्वरी को मीडिया प्रबंधन हेतु सम्मानित किया गया। श्री अजय काबरा, श्री राजकुमार कोठारी, श्री श्रीराम माहेश्वरी, श्री लोकेंद्र करवा, श्री शंकर लाल सोमानी, श्री राजेश गट्टानी एवं श्री नंदकिशोर झंवर की कड़ी मेहनत एवं योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्यों के संपादन से ही चित्रकूट अधिवेशन सफल हो पाया। दोनों सम्मानित वक्ताओं को सदन ने मंत्र मुग्ध होकर सुना एवं निश्चित तौर पर हम सभी एक सकारात्मक सोच के साथ अधिवेशन से वापस आए। सभी ने चित्रकूट भ्रमण का भी पूर्ण आनंद उठाया।
Latest News