कोयंबटूर माहेश्वरी सभा सांस्कृतिक दल की अविस्मरणीय प्रस्तुति


दिनांक 15 अगस्त 2025 को भारत कला संगम, कोयंबटूर के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भारत उत्सव जो की सेल्वम महल, कोयंबटूर मे आयोजित किया गया था, में माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर के दल की झांसी की रानी प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। माहेश्वरी सभा के 30 से ज्यादा पुरुष, महिलाओ एवं बच्चो ने मिलकर झाँसी की रानी नाम से स्वतन्त्रता संग्राम वीरांगना झाँसी की महारानी लक्ष्मीबाई के अंग्रेजो के साथ हुए संघर्ष की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति मंच पर दी। इस जिवंत प्रस्तुति ने उपस्थित 500 से ज्यादा विभिन्न समाजो के दर्शको का न केवल मन मोह लिया बल्कि जबरदस्त तालियो की गडगडाहट के साथ माहेश्वरी दल के सभी सदस्यो का प्रोत्साहन एवं प्रसंशा की गई।

यह ज्ञातत्व रहे कि भारत कला संगम, कोयंबटूर के सभी समाजो का एसोसिएशन है जिसमे कोयंबटूर मे स्थित विभिन्न प्रदेश के रहवासियो के समाजो का प्रतिनिधित्व है जैसे माहेश्वरी समाज, अग्रवाल समाज, सिंधि समाज, सिख समाज, गुजराती समाज, जयसवाल समाज, मलयाली समाज, कर्नाटक समाज, बंगाली समाज इत्यादि। हर साल कला संगम 15 अगस्त पर कोयंबटूर मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन एवं भारत के विभिन्न प्रांतो के व्यंजनो की स्टॉल लगवाता है जिसे भारत उत्सव नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में विभिन्न समाज के दलो का प्रतिनिधित्व होता है एवं सभी के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय भारत की आजादी का इतिहास एवं संघर्ष पर आधारित था, जिसमे विभिन्न समाज के दलो ने अपनी प्रस्तुतिया दी।

माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर की प्रस्तुति झाँसी की रानी में समाज की ओर से भाग लेने वाले कलाकार रहे क्रमश: गोविंद-नीतू मण्डोवरा, अमित-अनुपमा मण्डोवरा, गिरीराज चांडक, रुपनारायण सोमाणी, प्रकाश-रेणुका माहेश्वरी, सरिता फुमरा, विकास-कृष्णा सोमाणी, यादव-प्रिती सोमाणी, आशिष-ममता चांडक, सुरेश-किरण मालाणी, यश मालाणी, पुजा-वन्या गट्टाणी, अजय-अल्का बागडी, हर्षित-लक्षित चांडक, कार्तिक-हर्षित मण्डोवरा, परिधी-यशस्वी सोमाणी, एकांश-ईवा फुमरा आदि ने भाग लेते अपने अभिनय कौशल की शानदार प्रस्तुति की।

ये बताते हुए प्रसन्नता है कि सभी कलाकारो ने अपने दैनिक व्यस्तता के बावजूद 15 से ज्यादा दिनो तक प्रतिदिन मिलकर कार्यक्रम के लिए तैयारी की। कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी कलाकारों का माहेश्वरी सभा की और से हार्दिक अभिनंदन एंव शुभकामनाए। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक समन्वय के लिए माहेश्वरी सभा सचिव संतोष मूंदडा, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमाणी, प्रदीप करनानी, युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, कोयंबटूर सुरभि महिला मंडल अध्यक्ष अन्नु कांकाणी आदि का सहयोग रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन