सिक्किम के रमेश पेड़ीवाल को भामाशाह पुरस्कार

15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस 2025 के अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा घोषित एवं जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भामाशाह प्रशस्ति पत्र एवं स्मारिका से गंगटोक निवासी श्री रमेश पेड़ीवाल को हनुमानगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय भव्य समारोह में अलंकृत किया गया। समारोह में हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक एवं विधायक जी की उपस्थिति रही। ज्ञात हो कि राजस्थान पैतृक गाँव अनूपशहर में श्री रमेश पेड़ीवाल ने एक बहुउपयोगी भवन का निर्माण करवाया था जिसे उन्होंने गाँव के सभी वर्ग के प्रयोग हेतु समर्पित किया है। श्री पेड़ीवाल के अथक सहयोग एवं उदारता से ही आज गाँव में एक सार्वजनिक भवन (पेड़ीवाल सेवा सदन) निर्माण की सफलता का आधार बना है। इनकी स्वाभाविक उदारता, निस्वार्थ भाव, गाँव की समृद्धि में नैतिक योगदान से न केवल एक मजबूत भवन खड़ा हुआ है, बल्कि यह आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गया है। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन