माहेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से डेगाना में होगा तीन दिवसीय जनस्वास्थ्य व सेवा महोत्सव

राकेश करवा, डेगाना Mon, 18-Aug-2025

सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तिकरण अभियान एवं माहेश्वरी नवयुवक मंडल, डेगाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले जनस्वास्थ्य व सेवा महोत्सव का भव्य पोस्टर विमोचन राजसमंद सांसद माननीय महिमा कुमारी मेवाड़ एवं डेगाना विधायक माननीय अजय सिंह किलक के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया कि यह महोत्सव 29 से 31 अगस्त 2025 तक माहेश्वरी भवन, डेगाना में आयोजित होगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्देश्य आमजन को नि:शुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा है। आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव में नि:शुल्क फिजियोथेरेपी कैम्प, विभिन्न सरकारी योजनाओं के कार्ड बनवाने की सुविधा, नि:शुल्क घुटना जांच एवं प्रत्यारोपण रजिस्ट्रेशन उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही फुल बॉडी हेल्थ टेस्ट की विशेष सुविधा भी दी जाएगी, जिसमें महिलाओं के लिए मात्र 299/- और पुरुषों के लिए 399/- का नाममात्र शुल्क रखा गया है।

पोस्टर विमोचन अवसर पर जनप्रतिनिधि राधकिशन बिंदा,जसवंत सिंह थाटा भेरुन्दा प्रधान, मनोहर सिंह किरड़ ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में यह पहल एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे डेगाना ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोच्च धर्म है की भावना को आत्मसात करते हुए इस महोत्सव का आयोजन समाज के हर वर्ग के लिए स्वास्थ्य एवं सेवा का अमूल्य अवसर लेकर आ रहा है।

इस अवसर पर माहेश्वरी नवयुवक मंडल के अध्यक्ष आकाश करवा, सचिव मुरली भूतड़ा, संरक्षक राकेश खटोड़, पवन खटोड़, पुनीत करवा, अभिषेक भूतड़ा, हृत्विक चितलांगिया, मधुसूदन भूतड़ा, प्रतुल भूतड़ा, अखिलेश जाजू, हर्ष करवा, केशव तोषनीवाल, रोहित करवा, राजेश तापडिय़ा, मनीष करवा, लक्ष्य बल्दवा, अभिषेक सोनी, महेश सोनी व समाज बन्धु बिरदीचंद तोषनीवाल, जगदीश चितलांगिया, मांगीलाल सोनी, पवन सोमानी व माणक तोषनीवाल उपस्थित रहे।

आयोजन की व्यवस्था अभियान प्रमुख रामानन्द काबरा अपनी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। समाज के सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएँ और इस जनकल्याणकारी उत्सव को सफल बनाएं। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन