श्री महेश सेवा समिति, इचलकरंजी द्वारा वार्षिक सर्वसाधारण सभा होगी आयोजित
श्री महेश सेवा समिति, इचलकरंजी द्वारा वार्षिक सर्वसाधारण सभा (केवल सभासदों के लिए) का आयोजन दिनांक 04-11-2023 शनिवार शाम 4:30 बजे श्री महेश भवन में आयोजित की गई है। इस सभा में पिछले वर्ष दिनांक 24-09-2022 की सर्वसाधारण सभा की कार्यवाही पढ़कर मंजूर करना, सन् 2022-2023 का लेखा परिक्षक द्वारा जाँचा गया आय व्यय पत्रक और तलपट स्वीकृत करना, सन् 2022-2023 के अनुमानित बजट से हुए ज्यादा खर्चे को मंजूरी देना, चालू वर्ष के लिए लेखा परीक्षक की नियुक्ति करके शुल्क निश्चित करना, सन् 2023-2024 के अनुमानित बजट पर विचार विमर्श करना एवं स्वीकृति प्रदान करना, अध्यक्ष की अनुमति से समय पर आने वाले अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया जायेगा।
नन्दकिशोर भुतडा-अध्यक्ष
राधामोहन छापरवाल-सचिव
Latest News