बिल्सी में आई हॉस्पिटल का शुभारंभ
तहसील रोड स्थित सिटी कॉम्पलेक्स लढ्ढा मार्केट बिल्सी में सुंदरलाल रोटरी क्लब द्वारा संचालित आई हॉस्पिटल का शुभारंभ माननीय बिल्सी विधायक श्री हरीश शाक्य के द्वारा फीता खोलकर किया गया। माननीय विधायक जी के साथ नगर के महंतश्री संजय शर्मा, नगर के अध्यक्ष पति एवं पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सागर, श्री जयप्रकाश लढ्ढा, निशिकांत माहेश्वरी, चंद्रसेन माहेश्वरी, जितेंद्र माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, सुभाष माहेश्वरी, यतींद्र माहेश्वरी, अशोक लढ्ढा एवं अनेक समाज सेवी के साथ-साथ सिटी कांपलेक्स के अध्यक्ष अवधेश लढ्ढा भी मौजूद रहे। अवधेश लढ्ढा ने बताया कि यह आंखों का अस्पताल बिल्सी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है यह सेवा की भावना के आधार पर चलने वाला अपने क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल है और पूर्व में भी चंदौसी में संचालित होता आया है। अब बिल्सी वासियों की विशेष मांग को देखते हुए इसका संचालन बिल्सी में हमारे सिटी कांपलेक्स में हो रहा है जिससे बिल्सी क्षेत्र के लिए विशेष सुविधा मिलेगी। माननीय बिल्सी विधायक श्री हरीश शाक्य ने सभी को और पधारे सभी मेहमानों को एवं बिल्सी नगर वासियों को अस्पताल की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है और कहा की बिल्सी के सभी जरूरतमंदों को अब आंखों से जुड़ी समस्या के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है यह सुविधा बिल्सी में ही मिलने से क्षेत्र वासियों को बेहद लाभ मिलेगा और बेवजह बाहर जाने के खर्चे से निजात मिलेगी।
Latest News