श्री राजकुमार जाखेटिया कासगंज सम्मानित हुए
मेरा भारत महान सैनिक संगठन कासगंज के कार्यक्रम की ओर से पूर्व सैनिक सगंठन कासगंज द्वारा श्री राजकुमार जाखेटिया चार्टर अध्यक्ष लायन्स क्लब कासगंज डायमंड को मुख्य अतिथि बनाकर सम्मान समारोह मे आमन्त्रित किया गया। समारोह में सगंठन के पदाधिकारियों द्बारा शाल उडाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राजकुमार जाखेटिया ने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्ति करते हुए कहा कहा कि आप लोगों की वजह से भारत वर्ष के 140 करोड़ लोग चैन की नींद सोते हैं आप पर हम सभी भारतीय गर्व महसूस करते हैं। इस कार्यक्रम में कैप्टन धर्मेंद्र सिंह सोलंकी अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन कासगंज, कैप्टन डी एस चौहान, सूबेदार मेजर देवेंद्र चौहान, नायब सूबेदार लोकपाल गुरार, सार्जेंट ओम बाबू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Latest News