रांची में बाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन
रांची के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति एवं माहेश्वरी महिला चौपाल के संयुक्त तत्वावधान में प्रात: 7 बजे से भव्य बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 4 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 71 बाल कांवडिय़ों ने भाग लिया। द्वारिकाधिश मंदिर में पांच पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सभी कांवड़ों की प्रारंभिक पूजा अर्चना के साथ यात्रा की शुरुआत प्रात: 7:30 बजे द्वारिकाधीश मंदिर (गाड़ीखाना चौक) से हुई, जो कार्टसराय रोड, बखरी बाजार दुर्गा मंदिर, बारूद दुकान चौक, बड़ालाल स्ट्रीट, सेवा सदन पथ होते हुए लक्ष्मीनारायण मंदिर (गणेश नारायण साबू चौक) पर प्रात: 8:30 बजे समाप्त हुई। यहाँ बाल कांवडिय़ों ने श्रद्धा भाव से शिवालय में पंक्तिबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, पुष्प और चंदन अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सभी बच्चों ने सामूहिक रूप से भगवान की आरती की। पूजन के उपरांत माहेश्वरी भवन में सभी बच्चों को प्रसाद एवं अल्पाहार का वितरण आयोजन समिति द्वारा किया गया।
Latest News