सिलीगुड़ी में उत्तर बंग माहेश्वरी कॉलेज का होगा लोकार्पण

सिलीगुड़ी रानीडांगा स्थिति उत्तर बंग माहेश्वरी कॉलेज का लोकार्पण कार्यक्रम 15 अक्टूबर रविवार को संपन्न होने जा रहा है। लोकार्पण उद्योगपति रतन बिहानी के हाथों होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसएसबी रानीडांगा के आईजी सुधीर कुमार तथा उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक देवाशीष दत्ता उपस्थित रहेंगे। माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के जरिये ये जानकारी दी गई। कॉलेज चेयरमैन गौरी प्रसाद तोषनीवाल ने बताया कि उत्तर बंग माहेश्वरी कॉलेज उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। 5 एकड़ में फैले इस कॉलेज को कम खर्च में बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बीए, बी कॉम, ऑनर्स के अलावा कॉलेज वन इयर ओरिएंटेड कम्प्यूटर करियर कोर्स भी प्रदान कर रहा है। इसके अलावा कॉलेज में कम्प्यूटर लैब, सेमिनार हॉल, लाइब्रेरी समेत बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल ग्राउंड व केफिट एरिया भी उपलब्ध है। कार्यक्रम चेयरमैन प्रवीण झंवर ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे अतिथियों की उपस्थिति में कॉलेज का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न होगा। संवाददाता सम्मेलन में संयुक्त कार्यक्रम चेयरमैन घनश्याम मालपानी, शरद राठी, ट्रस्ट के अध्यक्ष भीखम चंद गट्टानी, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सुजीत बिहानी प्रमुख उपस्थित थे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन