हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट की मीटिंग संपन्न
हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट की मीटिंग माहेश्वरी मंडल, फरीदाबाद के आतिथ्य में 3 अगस्त 2025 को ट्रस्ट के संरक्षक श्री अशोक सोमानी के सानिध्य में माहेश्वरी भवन, सेक्टर ७ए/160 फरीदाबाद में संपन्न हुई। सर्वप्रथम भगवान महेश को नमन के साथ 51,000/- और उससे ज्यादा सहयोग करने वाले 19 दान-दाताओं का प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया। माहेश्वरी समाज के जरूरतमंद परिवारों को छोटे व्यवसाय तथा बच्चों की उच्च शिक्षा में सहयोग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समाज के सभी उपस्थित सदस्यों के आग्रह को स्वीकार करते हुए 25 लाख रुपए के सहयोग के साथ प्रादेशिक ट्रस्ट के अंतर्गत सोमानी सहयोग केंद्र की स्थापना की स्वीकृति महासभा कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व उत्तरांचल उपाध्यक्ष श्री अशोक सोमानी, रेवाड़ी ने सहर्ष प्रदान की, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए धन्यवाद किया।
साथ ही साथ मीटिंग के दौरान इस सत्र में प्राप्त सहयोग हेतु 115 नए आजीवन सदस्यों की एप्लीकेशन को स्वीकृत करते हुए प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों की मासिक सहयोग राशि को 2,500/- से बढ़कर 3,000/- प्रदान करने का निर्णय सर्व समिति से पास किया गया। प्रादेशिक ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश गट्टानी ने बताया ट्रस्ट अपने मोटो 'सेवा ही संकल्प' को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता प्रदान करने हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के 3 दिन के अंदर सहयोग करना सुनिश्चित कर रहा है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पवन मूंदड़ा द्वारा वित्त वर्ष 24-25 की बैलेंस शीट को प्रस्तुत करने के पश्चात सर्व सम्मति से पास किया गया।
Latest News