अहमदाबाद में बच्चों के विकास में माता पिता की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा, ओढव क्षेत्र एवं माहेश्वरी एक्टिव क्लब, ओढव की ओर से बच्चों के विकास में माता पिता की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित की गई। वस्त्राल के माधव इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला में ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रवीण पंचाल मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों के विकास में माता-पिता की भूमिका की जानकारी दी। माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश लोगड़ ने आगे भी इसी तरह शिक्षा और मेडिकल विषयों पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। ऊँ नम: शिवाय की धुन पर सभी ने सम्मिलित होकर सावन महीने में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। गायत्री परिवार का साहित्य प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। कार्यक्रम में तीन पीढिय़ों ने साथ बैठकर आनंद लिया। इनमें दादा-दादी, पापा-मम्मी और बच्चे शामिल थे। 150 से अधिक माहेश्वरी बंधुओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, महिला मंडल की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन में पंकज बांगड़ और मितेश कोठारी ने सहयोग किया।
Latest News