अकोला में शिवपूजन एवं अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित
वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ अकोला द्वारा 19 जुलाई को स्थानीय महेश भवन में सावन मास निमित्त शिवपूजन एवं अभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समृद्धि ग्रुप द्वारा 108 पार्थिव शिवलिंग बनाए गए और उनका पूजन व अभिषेक ओमनाम के बिल्व पत्र मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाकर किया गया, साथ में सवा लाख फूल बत्ती की लाखोली शिवजी को अर्पण की गई। सर्व प्रथम 108 पार्थिव शिवलिंग की स्थापना, संकल्प, पंडित जी के मंत्रोपचार के साथ में की गई उसके बाद शिवजी का अभिषेक व पूजन किया गया। उपस्थित सभी मंडल की सदस्यों द्वारा सवा लाख बत्तियों की शिवजी को लाखोली चढ़ाई गई और हवनकुंड में उन्ही बत्तियो की अखंड ज्योत का सभी बहनों ने ओम नम: शिवाय के उच्चारण के साथ आहुति देकर लाभ लिया। समृद्धि ग्रुप की सुनीता मालानी, वंदना चांडक, पदमा राठी, उषा बाहेती, सुवर्णा जाजु, रेखा बियाणी, उषा लखोटिया के द्वारा प्रसंगानुसार शिव स्तुति पर नृत्य पेश किया गया। नवनिर्वाचित महिला मंडल की कार्यकारिणी का सत्कार वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा बील्व पौधो से किया गया।
प्रकोष्ठ की सलाहगार सुशीला गांधी, शकुंतला चांडक, राजकुंवर लढ्ढा, सरोज लढ्ढा, अध्यक्षा प्रमिला लाहोटी, उपाध्यक्ष अरुणा लढ्ढा, विद्या हेड़ा, सहसचिव शोभा कासट, सुनंदा सोमानी तथा सचिव वीणा राठी द्वारा पर्यावरण संतुलित रखने पर विशेष संदेश सभागृह को दिए गए। राधा कृष्ण एवं शिवजी पर आधारित हाऊजी सभी सदस्यों को खिलाई गई जिसमें प्रतिमा चांडक, शोभा भट्टड, शोभा भाला, शोभा बियानी, वीणा काबरा, चंदा कासट लाइन की विजेता रही। फुल हाऊजी का प्राइज मंजू गट्टानी को मिला चिरमी के गेम में पुष्पलता मालपाणी को पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन सचिव वीणा राठी, सुनीता मालाणी तथा आभार प्रदर्शन उषा बाहेती ने किया। भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Latest News