अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में बिहाणी एस.डी. पीजी कॉलेज श्रीगंगानगर के आकाश ने गोल्ड मैडल जीता

श्रीगंगानगर, 13 अक्टूबर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित 19 वीं अंतर महाविद्यालय जूडो पुरुष प्रतियोगिता एसजीएन खालसा महाविद्यालय श्रीगंगानगर में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में सेठ जी.एल. बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज के छात्र आकाश पुत्र श्री अरविंद कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए -81 किलो वेट में गोल्ड मैडल जीत कर महाविद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतने करने पर सेठ जी.एल. बिहाणी एसडी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, कॉलेज प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट, सचिव नीरज बिहाणी, ट्रस्ट के निदेशक राजेन्द्र राठी, निदेशक (अकादमिक) डॉ. एम.एल. शर्मा, उप निदेशक (अकादमिक) कमलजीत सिंह सूदन, प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी, उप प्राचार्य डॉ. गुलशन कुमार, डीपीई जितेंद्र भाटी व समस्त स्टाफ सदस्यों ने आकाश को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन