जोधपुर माहेश्वरी महिला मण्डल, पश्चिमी क्षेत्र द्वारा सावन उत्सव व हरियाली अमावस्या उत्सव का आयोजन सम्पन्न
जोधपुर माहेश्वरी महिला मण्डल, पश्चिमी क्षेत्र द्वारा सावन उत्सव व हरियाली अमावस्या पर कार्यक्रम व भोज का आयोजन किया गया। सचिव विजयलक्ष्मी भूतडा ने बताया कि सभी महिलाओ ने हरी ड्रेस में आकर सावन उत्सव में भाग लिया। बहुत सी प्रतियोगिता तथा ईनाम रखे गए। अध्यक्ष अल्का जौहरी ने बताया कि हाई टी तथा स्वरूचि भोज का भी भव्य आयोजन किया गया। सभी महिलाओ ने बढ-चढ कर प्रतियोगिताओ में भाग लिया। निशा पुंगलिया, कुमुद भूतडा, अंजू बूब का कार्यक्रम को सफल करने में सहयोग रहा। भारती राठी, आरती चाण्डक, कृतिका भूतडा, मधु तापडिया, पारूल मंत्री, सुनिता जैसलमेरिया, अरूणा भूतडा, ममता शाह तथा कार्यकारिणी की सदस्यो ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
Latest News
