माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा सुपोषित आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित
माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट, फरीदाबाद द्वारा 12 अक्टूबर 2023 को सुपोषित माँ अभियान कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाते हुए दसवीं बार सुपोषित आहार की किट एफआर यू-1 (FRU-1), सेक्टर-30, फरीदाबाद में वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से की गई। इसके पश्चात इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती नीतू भूतड़ा ने किया। इसमें 150 गर्भवती महिलाओं और 33 टीबी मरीजों को सुपोषित आहार की किट प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में 150 गर्भवती महिलाएं और 33 टीबी मरीजों के अलावा उनके साथ आए उनके परिजनों ने भी सुपोषित आहार ग्रहण किया। लगभग 325 लोगों द्वारा सुपोषित आहार ग्रहण किया गया। सभी के लिए सुपोषित आहार की व्यवस्था वहीं पर थी।
इस पूरे कार्यक्रम में सुपोषित आहार की किट तैयार करने से लेकर बांटने तक के सफर में काफी संख्या में समाज सेवकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, सचिव श्री श्रवण मीमाणी, माहेश्वरी मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा झंवर, ललित परवाल, यू.एस. माहेश्वरी, श्रीमती सुमन सोढाऩी, श्रीमती ऋचा मिमाणी, श्रीमती शिखा मंत्री, श्रीमती श्वेता राठी आदि ने हर काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह योजना मेसर्स किर्लोस्कर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, पीतांबरा ग्रेनाइटस प्राइवेट लिमिटेड, एबीएम इंटरनेशनल लिमिटेड, बागला ग्रुप ऑफ कम्पनीज के सीएसआर फंड से प्राप्त धन राशि से क्रियान्वित है।
Latest News