प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में एसडी कॉलेज श्रीगंगानगर के बॉटनी विभाग में एक्सटेंशन लेक्चर
श्रीगंगानगर, 12 अक्टूबर। सेठ जीएल बिहाणी एसडी पीजी कॉलेज में बॉटनी एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होने के पश्चात् छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के संबंध में प्राचार्य डॉ. वरुण माहेश्वरी के निर्देशन में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। बाह्य परीक्षक के रूप में नियुक्त डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के बॉटनी विभाग के सहायक आचार्य रोहित बिश्नोई ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नेट/सीएसआईआर से संबंधित छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करते हुए बॉटनी विभाग में कॅरियर की अपार संभावनाएं बताई। श्री बिश्नोई ने परीक्षा के दौरान विचलित दिमाग को संतुलित करने के तरीकों के बारे में भी बताया। कॉलेज के बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा ने रोहित बिश्नोई का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि जल्द ही पीपीटी के माध्यम से रोहित बिश्नोई का व्याख्यान भी करवाया जाएगा। इस अवसर पर बॉटनी विभाग के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Latest News