पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा पंचम कार्यकारिणी बैठक सुयोगिता का आयोजन सम्पन्न
पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन पंचम कार्यकारिणी बैठक सुयोगिता का आयोजन किया गया। 1 जुलाई 2025 को अमरोहा संगठन अध्यक्ष शिखा खटोड़, सचिव निधि धूत द्वारा में प्रदेश से पधारी 33 संगठनों की बहनों का आदर सत्कार किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती शोभा सादानी कोलकाता एवं विशिष्ट अतिथि युगल सिद्धा समिति राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती शर्मिला राठी, स्वागत अध्यक्ष मृदुला माहेश्वरी के कर कमल से कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।
संयुक्त रूप से माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुंदर स्वागत, नए अंदाज की महेश वंदना एवं स्वागत नृत्य से अतिथियों का स्वागत किया गया। अमरोहा नगर संगठन अध्यक्ष शिखा खटोड़ व सचिव निधि धूत द्वारा हस्त निर्मित हार पहनाकर सबका सम्मान किया गया।
प्रदेश प्रकल्प मंत्री प्रीति मालीवाल द्वारा शुरुआती मंच संचालन किया गया। नगर अध्यक्ष शिखा ने सदन का शाब्दिक स्वागत सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष मोनिका माहेश्वरी के वक्तव्य में संगठन की कार्यकर्ता बहनों को मां अंबे के शस्त्रो की तुलना टीम से करते हुए चरितार्थ किया। संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा माहेश्वरी व राष्ट्रीय कार्य समिति विनीता राठी द्वारा शुभकामनाएं व आशीर्वचन दिया गया।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा सादानी ने कहा कि आत्मीयता अपनानी चाहिए मतलब आपके परिचितों की एक लिस्ट बनानी चाहिए और सबसे महीना 15 दिन में एक बार बात अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने ने संगठन की अध्यक्ष सचिव बहनों को एमएलए की उपाधि दी।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती शर्मिला राठी के वक्तव्य ने कहा कि अपने नेटिव प्लेस दादा-दादी नाना-नानी एवं अन्य रिश्तेदारों से समय-समय पर अवश्य मिलते रहना चाहिए ताकि आज की पीढ़ी का उनके प्रति प्यार सम्मान बना रहे। हमें बच्चों को व्यवहारिकता, राष्ट्रीयता, परिवारिकता, सामाजिकता अवश्य सिखानी चाहिए जिससे वे प्रत्येक क्षेत्र में उन्नति करेंगे।
परिचय चेतना लहर समिति प्रदेश संयोजिका एवं प्रदेश संरक्षिका श्रीमती संगीता जी भट्टड ने बताया कि कैसे रिश्तो को आपसी संवाद, सामंजस्य और तालमेल बना संजोकर रखा जा सकता है।
स्वयं सिद्धा समिति के अंतर्गत हस्त निर्मित वस्तुएं, साडिय़ां सूट चादर एवं विभिन्न सामानों के स्टॉल लगाए गए। एक जरूरतमंद महिला कोरोजगार हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। संजीवन सिद्धा के अंतर्गत प्रदेश के सानिध्य में डॉ. लाल पैथोलॉजी द्वारा 220 बहनों की रक्त जांच की गई। संगठन द्वारा अस्पताल में दो स्ट्रेचर प्रदान किए गए। संचार सिद्धा समिति के अंतर्गत डिजीटल प्लेटफार्म पर सभी कार्यक्रम आयोजित हुए।
अष्ट सिद्धा समिति के अंतर्गत मैं हूं सुयोगिता प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें चार टीमें गंगा, यमुना, गोदावरी और सरयू ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 5 राउंड कैटवॉक, विजुअल राउंड, क्विज राउंड स्पीच और एक्टिविटी में आयोजित हुई जिसमें गंगा टीम ने प्रथम व सरयू टीम ने द्वितीय पुरस्कार पाया। विजेता टीम को सेश बनाकर नगद धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।
मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा सादानी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती शर्मिला राठी द्वारा इस प्रतियोगिता के रिजल्ट का अंतिम निर्णय लिया गया।
युगल सिद्धा समिति के अंतर्गत समिति राष्ट्रीय प्रभारी श्रीमती शर्मिला राठी के सानिध्य में प्रदेश की सभी संगठनों की बहनों के सहयोग से जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, गोदरेज सेफ, टेबल फैन, सिलाई मशीन, कुकर, मिक्सी, डिनर सेट, एक लोहे का ट्रंक, लहंगा, 11 साड़ी, 7 सूट, पांच जेंट्स जोड़े, 5 चादर, कंबल, मेकअप किट, ज्वेलरी, रसोई से संबंधित एवं अन्य जरूरत के विभिन्न सामान, प्रदान किए गए। संगठनों द्वारा 31,500 की धनराशि भी एकत्रित की गई।
युगल सिद्धा समिति की जिला संयोजिकाओं द्वारा मंच पर अपने-अपने जिले की रिपोर्ट के साथ मायरा गीत प्रस्तुत किया गया। 200 बायोडाटा एकत्रित किए गए।
संकल्प सिद्धा समिति के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्रीमती शोभा सादानी के सानिध्य में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए सिंदूरदान प्रथा के प्रति सबको जागरूक किया। इसका मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हेतु हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं इंडियन आर्मी को नमन वंदन करना था।
प्रदेश संरक्षिका श्रीमती कांता गगरानी ने कार्यक्रम की सुंदर समीक्षा प्रस्तुत की।
लकी ड्रा में 10 पुरस्कार निकाले गए। प्रदेश कार्यकारिणी में 75 वर्ष से ऊपर की महिला श्रीमती विनोद माहेश्वरी सिकंदराउ का सम्मान किया गया। श्रीमती शर्मिला राठी ने युगल सिद्धा समिति प्रोजेक्ट हेतु 5100 की धनराशि प्रदान की।
Latest News