रांची की पुण्यभूमि पर पूर्वांचल अधिवेशन का आयोजन सम्पन्न

रांची की पुण्यभूमि पर आयोजित पूर्वांचल अधिवेशन में नेपाल चैप्टर, कोलकाता प्रदेश, पूर्वोत्तर आसाम, उत्कल, झारखंड, बिहार एवं पश्चिम बंगाल प्रदेशों से पधारे गणमान्य प्रतिनिधियों का आत्मीय संगम हुआ। यह केवल एक सभा नहीं, बल्कि संगठन की एकता का परिचायक था। इस कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि संगठन कोई औपचारिक ढांचा नहीं, यह तो हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। यह सबसे निकट का रिश्तेदार है, जो हर सुख-दुख में सबसे पहले हमारे साथ खड़ा होता है। महामंत्री जी ने सभी प्रदेशों के प्रतिनिधियों से जोधपुर 2026 अंतरराष्ट्रीय महाअधिवेशन में अधिकतम सहभागिता का विनम्र आग्रह किया।
पूर्वांचल की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए उन्होंने आग्रह किया कि
हर परिवार को सजग रहना होगा,
शस्त्र के साथ संकल्प रखना होगा  
अपने संगठन के साथ चलने का।
महामंत्री जी ने महासभा की फ्लैगशिप योजना एवं एम.डी.एस. माहेश्वरी ड्रीम शेफर योजना का विस्तार से उल्लेख करते हुए बताया कि जरूरतमंद परिवारों के लिए यह योजनाएं आशा की किरण बन रही हैं। आइए, हम मिलकर इन्हें हर घर तक पहुँचाएँ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन