माहेश्वरी समाज मुरादाबाद द्वारा श्री ओम जी बिरला का स्वागत किया गया
मुरादाबाद पधारे माहेश्वरी शिरोमणि, लोकसभा सभापति श्री ओम जी बिरला का स्वागत पट्टाभिषेक एवं बुके देकर माहेश्वरी समाज मुरादाबाद द्वारा किया गया। इस प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष माहेश्वरी सभा, मुरादाबाद श्री सुनील डागा, डॉक्टर अनिल महेश, श्री मुकेश माहेश्वरी, संयुक्त मंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा श्री पंकज माहेश्वरी, श्री रूप कमल माहेश्वरी, श्री सुचेत चांडक एवं श्री वीपी माहेश्वरी ने श्री बिरला जी का मुरादाबाद आगमन पर स्वागत किया। श्री बिरला ने मुरादाबाद माहेश्वरी समाज की गतिविधियों के विषय में जानकारी ली एवं अपने समाज के कमजोर भाई, बहिनों की मदद करने का आहवान किया।
Latest News