माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया का मिलन समारोह

सगंठन आपके द्वार बेनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 8.10.23 को पारिवारिक मिलन समारोह श्री सतीश जी निर्मल पेडीवाल के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 15 सदस्यों ने भाग लिया। इस विशेष मिलन समारोह एक घंटे की जगह 2 घंटे का रहा। इस कार्यक्रम में समाज को एक दुसरे से ज्यादा घनिष्ठ लाने के लिए विशेष कर 18 से 30 साल के युवक युवतियों के लिए कुछ प्रोजेक्ट करते रहना है, जिससे वे भी समाज को सगंठित करने में अपनी भुमिका निभाए इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई। 24.9.२३ को एक ग्रुप शादी लायक युवक युवतियों के बाईडाटा इकट्टे करने के लिए बनाने का निर्णय लिया, लेकिन बाद में पता चला आसाम में पूर्वोतर महिला सगंठन ने पहले से इसके लिए 2 ग्रुप बनाए है, असम प्रदेश युगल सिद्बा गठबंधन एवं पुर्वाचंल युगल गठबंधन जिसकी तिनसुकिया जिले की संयोजिका श्रीमती उषा लाहोटी, दुमदुमा से है। इस ग्रुप के लिए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया, नया ग्रुप नही बनाकर इसी को आगे बढ़ाएंगे। 16 अक्टूबर को माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया बेनर के तहत महेश भवन तिनसुकिया में डाण्डिया कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे है, जिसकी तैयारिया जोरों से चल रही हैं इस पर चर्चा की गई। माहेश्वरी समाज को सगंठित करने के लिए हमें इसी तरह के कार्यक्रम करते रहना है सभी ने अपनी सहमति दी व हर सदस्य अपना पुरा सहयोग देगें। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन