देरगांव में मनाया गया महेश नवमी महोत्सव

देरगांव में महेश नवमी के दिन सुबह 5 बजे स्थानीय पंचायत धर्मशाला से लेकर ठाकुरबारी तक भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात सुबह 9 बजे भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। पूजा, आरती और प्रसाद वितरण के साथ रुद्राभिषेक और पूजा का समापन हुआ। माहेश्वरी सभा महिला और युवा के साथ-साथ समाज वर्ग के सभी जन पूजा में उपस्थित थे। शाम 6 बजे सेे स्थानीय मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला में महेश नवमी के उपलक्ष में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें समाज की सभी महिलाएं, लड़कियों और बच्चों ने हिस्सा लिया। नृत्य नाटक के साथ-साथ कई कार्यक्रम रखे गए। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का  अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन