श्री मोतीलाल कासट, कोलकात्ता का हुआ अभिनन्दन
कोलकात्ता निवासी सुप्रसिद्ध समाज सेवी व उद्योगपति श्री मोतीलाल कासट का महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी सभा कोलकात्ता द्वारा अभिनन्दन किया गया। बीकानेर जिले के देशनोक के मूल निवासी सुप्रसिद्ध गौ भक्त श्री अमोलकचंद व श्रीमती सूरजदेवी के घर ८ दिसम्बर १९४५ को पुत्र रत्न के रूप में जन्मे श्री कासट की प्रारम्भिक शिक्षा देशनोक में हुई। इसके पश्चात बीकानेर स्थित बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज से स्नातक की डिग्री अर्जित करने के पश्चात कोलकात्ता को अपनी कर्मभूमि बनाया। हंसमुख, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी श्री कासट व्यवसाय के साथ साथ समाज सेवा में भी पूर्ण समर्पित है। आपने समाज की अनेको संस्थाओं मे भिन्न भिन्न पदो पर सुशोभित रहते हुए समाज सेवा के अपने दायित्वो का निर्वहन बखुबी किया है। आपके अभिनन्दन के इस शुभ अवसर पर माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर के ट्रस्ट मंत्री श्री नरेन्द्र कुमार बागड़ी तथा माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हैं।
Latest News