श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई द्वारा किया गया सेवा कार्य
श्री माहेश्वरी फूड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई द्वारा शिव शक्ति सोशल गु्रप के साथ मिलकर अपने मूल मंत्र निस्वार्थ सेवा अपार खुशियों को साकार करते हुए P.T.Lee Chengalvaraya Nicker School, Choolai Chennai के नन्हे मुन्हे बच्चों को जूते व मौजे वितरित किए गए। साथ ही उन्हें जूस व स्नैक्स भी बांटा गया। विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चों के चेहरों की खुशी एक अलग ही तरह की आत्मसंतुष्टि का अनुभव करा रही थी। इस कार्यक्रम में फूड बैंक चेयरमैन जयप्रकाश मालपानी, को. चेयरपर्सन प्रेमलता टावरी, मदन मोहन राठी, शोभना सिकची, पायल गोईदानी, सपना बिसानी, कीर्ति बागड़ी, सुनीता सुरजन, आरती साबू आदि उपस्थित रहे।
Latest News