माहेश्वरी नवयुवक मंडल, डेगाना को मिला तीसरी बार उदयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान

राकेश करवा, डेगाना Mon, 30-Jun-2025

उदयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में माहेश्वरी नवयुवक मण्डल डेगाना को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। जनसेवा को समर्पित माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना ने एक बार फिर अपनी सेवाभावी गतिविधियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंडल को उदयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से लगातार तीसरी बार सम्मानित किया गया है। यह सम्मान न केवल मंडल की समाजसेवा का प्रमाण है, बल्कि पूरे डेगाना वासियों के लिए गर्व का विषय भी है। माहेश्वरी समाज के राकेश करवा ने बताया की सम्मान समारोह में मंडल की ओर से अध्यक्ष आकाश करवा एवं सक्रिय सदस्य पवन खटोड़ ने सहभागिता की जिन्हें संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग रंजना कोठारी व जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मेवाड़ी पगड़ी व मालाओं द्वारा स्वागत किया। शिक्षक दुर्गाराम मुवाल की प्रेरणा से माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना ने उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र के जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षण सामग्री, कपड़े, स्वेटर आदि वस्तुओं के वितरण का 3 वर्ष से कार्य कर रहे हैं। पिछले वर्ष भी माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना को उदयपुर जिला भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर ने पूरी नवयुवक मंडल टीम का आभार व्यक्त किया व आगे भी इन कार्यों को आगे बढाने का आग्रह किया। नवयुवक मंडल अध्यक्ष आकाश करवा ने नेकी के द्वार के सभी दानदाताओं, युवा संगठन के साथियों को धन्यवाद दिया व बताया कि सभी के सहयोग व युवा साथियों की मेहनत से ही सेवा के कार्य करना मुमकिन हो पाता है। मंडल ने 'नेकी के द्वारÓ पहल के तहत उदयपुर के सुदूरवर्ती आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी, स्वेटर तथा अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की। दुर्गाराम मुवाल को भी भामाशाह प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के गणमान्यजनों ने नवयुवक मंडल की सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रेरक बनते हैं। युवा शक्ति यदि इसी तरह समाज के प्रति समर्पित रहे, तो बदलाव निश्चित है। माहेश्वरी नवयुवक मंडल के इस उल्लेखनीय योगदान ने डेगाना को पुन: प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। माहेश्वरी नवयुवक मंडल के उदयपुर में जिला स्तर पर सम्मानित होने पर माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी नवयुवक मंडल, महिला मंडल के सदस्यो ने डेगाना आगमन पर बधाई दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन