महेश अस्पताल सत्र 2022-25 का प्रगति विवरण

अध्यक्ष तेजप्रकाश रान्धड़ के नेतृत्व में सभी कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से महेश अस्पताल ने सत्र 2022-25 में विभिन्न क्षेत्रों के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। 

प्रथम चरण में प्रथम तल पर मय टायलेट्स, चार कमरे सुपर डीलक्स / डीलक्स श्रेणी का निर्माण करवाया गया। इसी तल पर आधुनिक रूप से सज्जित कर सभागार का निर्माण करवाया। 40-45 साल पूर्व की विद्युत / सेनेट्री फिटिंग्स एवं ड्रेनेज सिस्टम का आमूलचूल परिवर्तन कर पानी बिजली ड्रेनेज की सही व्यवस्था की गई हैं। इसी तल पर DELIVERY-ROOM एवं OPERATION THEATRE का निर्माण किया गया।

बेसमेन्ट के पुराने टॉयलेट्स की जगह आधुनिक तकनीक से नए टॉयलेट्स बनाने से मरीजों, आगन्तुकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध हो गई। महेश अस्पताल में सभी तलों पर खुलने वाली KONE की 1020 किलो क्षमता पूर्ण स्ट्रेचर साईज की लिफ्ट स्थापित कर सुचारू रूप से चालू हैं। इससे मरीजों, बुर्जुगों, निशक्त: जनों, चिकित्सक व अन्य की यह सुविधा उपलब्ध होने से अस्पताल की आय में इजाफा हुआ हैं। अनके वर्षों से लम्बित अग्निशमन प्रणाली (FPS) का कार्य इसी सत्र में अध्यक्ष व अन्य सहयोगी से संभव हो गया है। Fire की NOC हेतु नगर-निगम जयपुर से प्रक्रिया जारी है। यह अस्तपाल के लिए आवश्यक हैं।

भूतल पर सभी कमरों एवं टायलेट्स का पुननिर्माण करवाया गया। RECEPTION CENTRE भी नए रूप से बनाया एवं भूतल को पूर्ण वातानुकूलित करने से मरीजों, कार्यरत कर्मचारी, चिकित्सकों को अच्छा अनुभव हो रहा हैं। जिससे कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होने के साथ ओ.पी.डी./आई.पी.डी. मरीजों भी वृद्धि हुई हैं एवं 22 नए मार्डन बेड्स लगाए गए हैं।

द्वितीय तल पर अच्छी गणुवत्ता की स्टील व आयरन शीट्स से 80&50&15 के शेड का निर्माण करवाया गया। साथ ही Existing 20 KW सोलर पैनल्स को इस शेड पर शिफ्ट कर अतिरिक्त 25KW क्षमता के अडानी सोलर पेनल्स लगाए गए। इससे सौर ऊर्जा की कुल क्षमता 45KW हो गई साथ ही 15 फीट ऊंचाई पर आयरन शीट्स पर पैनल लगाने से और सौर यूनिट्स का संवर्द्धन हो गया। महेश अस्तपाल के विद्युत बिल में प्रति माह रू. 50-60 हजार की बचत संभव हो सकी है।

इसके अतिरिक्त चिकित्सकों की मांग अनुरूप नए-नए उपकरण क्रय किए गए ताकि वर्तमान आवश्यकता अनुसार उपचार किया जा सके। यही नहीं अपितु पुरानी हाथ से बिल बनाने / लेखा-जोखा रखने की प्रक्रिया में बदलाव हेतु कम्प्यूराइज्ड सिस्टम हेतु नया सॉफ्टवेयर क्रय किया गया हैं और जो कार्यरत है।

उपरोक्त सभी कार्यों पर महेश अस्पताल व आर्थिक सहयोग राशि से लगभग 1.5 करोड़ रूपये का व्यय संभव हुआ हैं जो अस्पताल के अभी तक की कार्यशैली में नये मील का पत्थर है। अस्पताल के पास 70 लाख रूपये की एफ.डी. एवं बचत खाते में लगभग 20 लाख रूपये उपलब्ध हैं। अस्पताल इस कार्यकाल में चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हुआ हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन