माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा माहेश्वरी ट्रस्ट के लिए तीन लाख तीस हजार रूपए का योगदान दिया
माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा समाज के दानी सज्जनों के सहयोग से माहेश्वरी ट्रस्ट के लिए 330100/- रूपए का योगदान दिया। माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष के. के. मालपानी और सचिव सुप्रीम कोठारी ने बताया कि हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट द्वारा समाज की विधवा बहनों बेटियों और असहाय बजूर्गो को पैंशन दी जाती है। ट्रस्ट में योगदान के लिए नीरज चांडक, सुरिंदर माहेश्वरी, सुरेश होलानी, सुशील मूंधड़ा, परवीन मिमानी, गोविंद डागा, सुरेश चांडक और समाज के दानी सज्जनों के सहयोग से प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के सचिव श्री जगदीश मंत्री की मौजूदगी में 330100/- रूपए की अमाउंट के चैक हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी ट्रस्ट के सचिव सोहन माहेश्वरी को दिए।
Latest News