वाराणसी में योग प्रशिक्षण सम्पन्न
माहेश्वरी परिषद वाराणसी के तत्वावधान में 22 जून को प्रात 6 से 8 बजे तक माहेश्वरी भवन में योगाचार्य श्री आशीष टंडन के मार्गदर्शन में योगा, प्राणायाम का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। समाज के 52 लोगों ने योग की बारीकियों को जाना कौन सा योग प्राणायाम कब करना है कि बीपी, शुगर, थायराइड को नियंत्रित रखा जा सके, पंचकर्म पद्धति से इलाज की भी जानकारी दी गई। योग के दस वीडियो समाज जनों के मिले जिनको सम्मानित किया गया। स्तुति सारडा ने अपनी प्रस्तुति दी। अध्यक्ष किशोर मूंदड़ा, मंत्री अनिल झवर ने योगाचार्य जी का सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक संतोष चांडक आरती माहेश्वरी, ऋषि राज मूंदड़ा, राकेश दरक का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात सभी ने पौष्टिक आहार का अल्पाहार किया। इस अवसर पर माहेश्वरी भवन में बेल, शम्मी का वृक्ष लगाया गया।
Latest News