अर्थ मंत्री राजकुमार काल्या महेश नवमी पर अनेक शहरों में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

महेश नवमी के अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के अर्थमंत्री राजकुमार काल्या मुख्य अतिथि के रूप में अनेक शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम दिन की शुरुआत राजकुमार काल्या ने गुलाबपुरा में महेश नवमी के अवसर पर आयोजित शिव महाअभिषेक में सम्मिलित होकर की। तत्पश्चात भीलवाड़ा चित्तौड़ नीमच होते हुए उज्जैन में समाज प्रमुखों के साथ मिलकर उज्जैन में बन रहे भवन के बारे में चर्चा की और जानकारी ली तथा समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह में देरी, विवाह उपरांत संबंधों में तनाव तथा विवाह उपरांत नव दंपतियों द्वारा संतानोत्पत्ति में देरी जैसी समस्याओं पर चर्चा की तथा समय पर विवाह हो तथा एक वर्ष के अंतराल में संतानोत्पत्ति हो की बात पर जोर दिया।

उज्जैन कार्यक्रम के पश्चात देवास जिले के सोनकच्छ में माहेश्वरी बंधुओ से मुलाकात कर उन्हें महेश नवमी की बधाइयां दी। उसके पश्चात सीहोर में आयोजित महेश नवमी के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। श्री काल्या को भोपाल माहेश्वरी जिला सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना था और एक ही दिन में समस्त स्थानो पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए आप भोपाल पहुंचे जहां पर आप मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन