महेश नवमी के पावन पर्व पर वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ अकोला द्वारा प्रश्न मंजूषा एवं नाटिका का आयोजन सम्पन्न
महेश नवमी के पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज अकोला द्वारा आयोजित पांच दिवसीय महेश नवमी उत्सव में चतुर्थ दिवस पर वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रति वर्ष अनुसार प्रश्न मंजूषा एवं नाटिका का आयोजन किया गया। दिनांक 3 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय पनपालिया, प्रधानमंत्री विजय राठी, उत्सव प्रमुख विनीत बियानी, वरिष्ठ प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्राध्यापक गोपीकिशन कासट, महिला मंडल अध्यक्षा शिल्पा चांडक, प्रगति मंडल अध्यक्ष सूरज काबरा, नवयुवती मंडल अध्यक्षा नंदिनी बजाज, मंडल के सलाहगार सुशीला गांधी, राजकुंवर लढ्ढा, डॉ. सरोज राठी, सरोज लढ्ढा तथा अध्यक्षा प्रमिला लाहोटी, ड्रा सिस्टम द्वारा चयन किए गए प्रमुख अतिथि श्रीमती लता फाफट के कर कमलो द्वारा भगवान महेश का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
कार्यक्रम का संचालन सचिव वीणा राठी ने किया। प्रथम हनुमान चालीसा का पठन कर ज्योत्स्ना तापडिय़ा द्वारा लिखित एवं दिग्दर्शित नाटिका हमने भी जीना सीख लिया प्रस्तुत की गई इस नाटिका का निर्देशन दीपिका फाफट द्वारा किया गया।
ज्ञानवर्धिनी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत इस नाटिका में सुलोचना सिंगी, सुनीता पनपालिया, रचना लढ्ढा, ज्योति मूंदड़ा, उमा भाला, कांता चांडक तथा बाल कलाकार वीर कलंत्री ने बहुत सुंदर अभिनय कर नाटिका में जान डाल दी।
नाटिका के उत्तरार्ध में नाटिका के कलाकार एवं मंडल के सभी पदाधिकारी अरुणा लढ्ढा, विद्या हेडा, शोभा कासट, सुनंदा सोमाणी, शशिकला खटोड़ ने जिंदगी प्यार का गीत है इसे हर दिल को गाना पड़ेगा गीत पर बहुत सुंदर नृत्य पेश किया। इसके बाद ज्ञानवर्धिनी ग्रुप की प्रमुख सुलोचना सिंगी, रचना लढ्ढा, उमा भाला के द्वारा प्रश्नमंजूषा ली गई जिसमें मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रश्न मंजूषा तीन राउंड में खिलाई गई प्रथम राउंड के प्रश्न प्रस्तुत की गई नाटिका हमने भी जीना सीख लिया के ऊपर आधारित थे। द्वितीय राउंड में चलो चारों धाम इस विषय पर प्रश्नोत्तर लिए गए। तृतीय राउंड था हमारे समाज की पहचान हमारी आन बान शान जिसमें समाज की छहो संस्थाओं के पदाधिकारीयो के बारे में आप कितना जानते हैं विषय पर प्रश्नोत्तर लिए गए।
प्रश्न मंजूषा के निर्णायक का कार्य सलाहगार राजकंवर लढ्ढा व डॉ. सरोज राठी ने संभाला।
प्रथम ग्रुप में सहभागी थे चंदा कासट, तारा माहेश्वरी, सुशीला कोठारी, उषा बाहेती, शांता लढ्ढा।
दूसरे ग्रुप गणेश में सहभागी थे शोभा भाला, पुष्पा गांधी, सुनीता मालाणी, सरला कोठारी, देवा राठी।
तीसरे ग्रुप उमा में सहभागी थे निर्मला राठी, शोभा जाजू, मंगला भाला, कल्पना भूतड़ा, कुमुद राठी।
चतुर्थ ग्रुप में सहभागी थे मंगला तापडिय़ा, पुष्पलता मालपाणी, चंद्रकांता राठी, श्रीकांता सावणा तथा पुष्पा केला।
इस स्पर्धा में प्रथम स्थान पर रहा गौरी ग्रुप, द्वितीय स्थान पर रहा गणेश ग्रुप, तृतीय स्थान पर रहा महेश ग्रुप तथा चतुर्थ स्थान पर रहा उमा ग्रुप।
सभी सहभागियों को मान्यवरों के हाथों पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया साथ में ही सदन में उपस्थित श्रोता गणों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उन्हें भी कुछ सवाल पूछे गए जिसमें रमेश मूंदड़ा, रमेश बाहेती, राखी बांगड़, अरुणा मंत्री, किरण तोष्नीवाल, कीर्ति काबरा, डॉ. अनीता सोमानी ने सटीक उत्तर दिए इन्हें भी मान्यवारों के हाथों पुरस्कार प्रदान किए गए। आभार प्रदर्शन सुनीता पनपालिया ने किया। कार्यक्रम में समाज के पुरुष व महिला बहुसंख्या में उपस्थित थे। 4 तारीख को महेश नवमी के समापन समारोह में श्रीमती प्रमिला रमण लाहोटी की तरफ से छहो संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्यकर्ता को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ महिला प्रकोष्ठ से सुलोचना सिंगी को उत्कृष्ट कार्यकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Latest News
